मुरादाबाद, फरवरी 15 -- ठेला लगाने की बात को लेकर हुई कहासुनी में बीच में मारपीट जिसमें एक पक्ष के कुछ लोग घायल हो गए। इस मामले में मोहल्ला कोरियान के रहने वाले दीनानाथ ने मुकदमा दर्ज कराया कि 11 फरवरी को शाम मोहल्ला हर्षनगर के रहने वाले तेजपाल, जग्गा से उसकी व उसके भाई केदारी से ठेला लगाने की बात को लेकर कहा सुनी हो गई। तब उन्होंने फैसला कर दिया। शाम उसके पिता वीर सिंह के साथ गली के बाहर तेजपाल, जग्गा, योगेंद्र पुत्रगण रामकिशोर निवासी हर्ष नगर आदि लाठी डंडे लेकर घर के बाहर आ गए और गालियां देने लगे, जब गालियां देने को मना किया ,तो उसके पिता के साथ मारपीट की। जब वह व भाई केदारी आदि पहुंचे ,तो आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट और गाली गलौज की, बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पिता को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तहरीर पर पुलिस ने ...