हाजीपुर, जनवरी 28 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर थाने के नवानगर में हुई मारपीट और रोड़ेबाजी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार रामचंद्र मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त है। मालूम हो कि सोमवार को सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान नवानगर में मारपीट हुई थी जिसमें आठ नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामले को संवेदनशील समझ मंगलवार को सदर एसडीओ रामबाबू बैठा एवं सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार नवानगर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली थी। थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि अनुसंधान के दौरान विवाद बढ़ाने में रामचंद्र की मुख्य भूमिका थी। पुलिस के समक्ष उसने स्वीकार भी किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...