नोएडा, फरवरी 7 -- गली से डंपर निकालने को लेकर विवाद हुआ था अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के झट्टा गांव में गली से डंपर निकालने को लेकर हुए मारपीट और फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बीते गुरुवार को झट्टा गांव में गली से डंपर निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि सागर भाटी अपने डंपर को गली से निकाल रहे थे, जिस पर पड़ोसी सुंदर ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इस हमले में तीन लोग घायल हुए थे। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की। शुरूआत में पुलिस ने फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.