मेरठ, दिसम्बर 31 -- मुंडाली। जिसौरा गांव में सरताज हत्याकांड को लेकर पनपी रंजिश में हुई मारपीट और पथराव प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव जिसौरा निवासी हिस्ट्रीशीटर सरताज का हत्या हो गई थी। 14 अक्तूबर की रात को उसका शव गांव शरीफपुर के जंगल में पड़ा मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में गांव के ही रहने वाले हिस्ट्रीशीटर रोहिल, जुल्फेकार सहित नौ लोगों को नामजद कराया था। इसमें पुलिस रोहिल व जुल्फेकार सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी आरोपी अभी फरार हैं। सरताज की हत्या के बाद से दोनों पक्षों में पनपी रंजिश रविवार को उस वक्त अचानक से गरमा गई जब रोहिल पक्ष के लोग परिवार की एक महि...