प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वीर का पुरवा गांव निवासी कृष्णा प्रजापति ने घर के बगल शौचालय का टैंक बनवाया है। रविवार को वह टैंक के ऊपर शौचालय बनवा रहे थे। आरोप है पड़ोसी अपने परिवार और रिश्तेदारों समेत दर्जन भर लोग लाठी, रॉड लेकर पहुंचे और विवाद करते हुए कृष्णा, उसके भाई संतोष पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान शौचालय की दीवार को गिरा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सूरज वर्मा, रंजीत, राहुल, साहिल, अनुज, नितिन, निखिल, मोहित, अनिल, हरीराम, श्रीराम, रेनू, रामादेवी, काजल, शिवानी, वंदना सहित अन्य के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.