जौनपुर, दिसम्बर 12 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के भैंसा गांव निवासी राकेश दत्त सिंह की ओर से पुलिस अपर महानिदेशक वाराणसी को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मारपीट, धमकी, चोरी व तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। राकेशदत्त सिंह ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि उनके छोटे भाई स्व. राजेशदत्त सिंह की पत्नी रमा देवी और पुत्र सत्केशदत्त सिंह द्वारा उनकी माता और परिवार को लंबे समय से परेशान किया जा रहा है। प्रार्थी डोंबिवली, जिला ठाणे महाराष्ट्र में रहते हैं और उनकी माता तथा परिवार हाल ही में 11 दिन के लिए गांव गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में विपक्षियों ने उनके पुश्तैनी मकान का ताला तोड़कर तोड़फोड़ की, कमरे में रखा कीमती सामान, नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। साथ ही गांव की कुछ जमीन लगभग 80 लाख रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.