भागलपुर, दिसम्बर 26 -- प्रखंड के मधुरापुर बाजार निवासी गोपाल पोद्दार ने दयानंद पोद्दार सहित सात लोग के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाकर भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दयानंद पोद्दार ने गोपाल पोद्दार सहित अन्य लोग के खिलाफ दुकान को तोड़फोड़ करने का आरोप लगाकर आवेदन दिया है। भवानीपुर एएसआई जंगलेश्वर प्रसाद आशाटोल बहियार में शराब भट्टी नष्ट कर उपकरण जब्त करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...