बदायूं, मार्च 20 -- बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मुसिया नगला में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित गौरव ने थाने में तहरीर देकर तीन लोगों पर हमला करने और गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। गौरव ने बताया कि 13 मार्च 2025 को गांव के ही राजेश, अभिषेक और मुकेश उनके घर आए और उनकी मां शांति देवी को गाली देने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अभिषेक और मुकेश ने लात-घूंसों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गए। इस दौरान राजेश ने धारदार चीज से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी कोहनी और सिर में चोटें आईं। जब उनकी मां और पत्नी बचाने आईं तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.