मऊ, फरवरी 5 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा (बड़का बलुआ) में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज मुकदमा के अनुसार शिवकुमारी देवी पत्नी चन्द्रभान गोड़ निवासी ग्राम सिसवा (बड़का बलुआ) धर्मपुर विशुनपुर ने तहरीर में बताया कि विगत दो फरवरी की सुबह विपक्षीगण चिंता देवी, मोदी गोड़, विशाल गोड़, लालचंद तथा तेतरी देवी ने उन्हें और उनकी पुत्री बबिता को लाठी-डंडे से मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पांच आरोपितों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.