हापुड़, सितम्बर 21 -- कोतवाली पुलिस ने मसौता कट पर मारपीट और छेड़छाड़ करने वाले चार आरोपियों को रविवार को गांव छिजारसी से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी गांव गालंद निवासी निशांत, छोटू उर्फ हथौड़ा, शिवा और मोहित तोमर है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि जिला गाजियाबाद थाना भोजपुर के गांव कलछीना निवासी जाहिद शुक्रवार की शाम को गांव पिपलेड़ा से होकर वापस घर लौट रहे थे। मसौता कट पर आने पर उनके साथ मारपीट कर महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.