कोडरमा, फरवरी 12 -- कोडरमा। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के जयनगर रोड, कोडरमा बाजार निवासी राजन सिंह (पिता स्व. अरूण सिंह) ने अपने एवं परिवारजनों के साथ मारपीट, छेड़खानी और घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाते हुए कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है। इस मामले में 12 नामजद समेत कई अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया, जिससे राजन सिंह घायल हो गए। साथ ही उनकी बहन पिंकी देवी, रिंकी कुमारी तथा मां गायत्री देवी के साथ भी मारपीट की गई। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई और घर में घुसकर जेवरात एवं लगभग सात हजार रुपये नगद ले लिए गए। मामले में सागर कुमार सिंह, संगम कुमार सिंह (दोनों पिता बिनोद सिंह), मालती देवी (पति...