चंदौली, अगस्त 10 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा नगर के उत्तरी बाजार में बीते दिनों पति-पत्नी को मारपीट कर घायल और छेड़खानी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश करने में जुटी थी। नगर के उत्तरी बाजार में बीते सात अगस्त को स्कूटी सवार महिला से स्थानीय लोगों ने धक्का लग जाने पर मारपीट की। इस दौरान महिला का कपड़ा भी फ़ाड़ दिया था। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे पति को भी बुरी तरह पीटा था। पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया था। इसमें मारपीट और छेड़खानी का मामला दर्ज है। इस दौरान बीते शनिवार को पुलिस ने मारपीट और छेड़खानी के आरोपी ककहरी निवासी फिरोज पुत्र मंसूर ,रोजन पुत्र मंसूर,मंसुर पुत्र खलील,हमजा पुत्र खलील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्रभारी निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.