पटना, फरवरी 10 -- शाहपुर के भगवतीपुर में गत दिनों आपसी विवाद में दो परिवार के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी में एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इससे पहले दो आरोपित कर जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि मामले की छानबीन में आयुषी कुमारी की संलिप्तता पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार‍ कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...