लातेहार, दिसम्बर 18 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के डीही गांव में मारपीट एवं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में सदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सदर थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता ने बताया कि गत बुधवार को डीही गांव निवासी राहुल प्रसाद के घर में गांव के ही सयुब अंसारी, इस्राफील अंसारी, अकबर अंसारी, गालीब अंसारी सहित 20-25 अज्ञात लोग जबरन घुस आए और मारपीट की। इस दौरान घर की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की गई। घटना में राहुल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में पीड़ित राहुल प्रसाद के आवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.