सीवान, दिसम्बर 6 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के कचनार गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार के पांच लोग सहित छह लोग घायल हो गए.। घायलों में स्थानीय निवासी मूसा महतो की पत्नी शिवकुमारी देवी, पुत्र अभिषेक कुमार महतो, पुत्री नंदनी कुमारी व रेणुका कुमारी अभिषेक कुमार महतो की पत्नी सुधा कुमारी व प्रेम कुमार महतो का की पत्नी ममता देवी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...