रामनगर, मार्च 6 -- रामनगर। युवक से मारपीट व जानलेवा हमला करने के पांच नामजद समेत कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को टांडा मल्लू निवासी अब्दुल सलाम पुत्र खलील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा इकराम बुधवार को टांडा में अपनी दुकान पर बैठा था। इसी बीच दो वाहनों से मंगू सागर पुत्र छत्रपाल, रोहित गुज्जर, हैप्पी सरदार, विशाल पासवान, मंत्री व अन्य युवक जबरन दुकान में घुस आए। आरोप है कि युवकों ने तमंचे की बट, डंडे, रॉड आदि से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवकों ने फायर भी झोंका। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपी समेत कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.