प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पनिगौं गांव निवासी अंकित सरोज ने न्यायालय में वाद दायर किया। 26 नवंबर 2025 की रात करीब 12:32 बजे अपनी गाड़ी बुकिंग में लेकर रेखा किन्नर के साथ श्याम वाटिका मानिकपुर गया था। रेखा किन्नर भीतर गई तो उसने गाड़ी एक किनारे खड़ी की तभी कुछ लोग पहुंचे और जातिसूचक गालियां देते हुए उसकी गाड़ी का दरवाजा खोलकर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह जान बचाकर भागा। आरोपियों ने उसकी गाड़ी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी। आरोप है कि उसने पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पप्पू उर्फ फिरोज अली, बोबी उर्फ सैफ अली, हसीना, अखिलेश यादव को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...