मधुबनी, फरवरी 2 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं को लेकर कुल सात प्राथमिकी दर्ज की गई है। अगारी टोल भरकुप्पा निवासी प्रमोद यादव ने देवेन्द्र यादव, रामनारायण यादव, महासुन्दर यादव व सुरेन्द्र यादव पर पिता पर टेंगारी-लाठी से हमला, हाथ तोड़ने व रुपये छीनने का आरोप लगाया है। वहीं मधवापुर वैरिया निवासी कमल महतो ने दिगम्बर महतो, पिताम्बर महतो, विन्देश्वर महतो समेत आठ लोगों पर जमीन विवाद में मारपीट का आरोप लगाया।मोगलाहा गांव की मीरा देवी ने रतन यादव, प्रमोद यादव, धनवीर यादव, रघुवीर यादव व अन्य महिलाओं पर खेत विवाद में मारपीट कर सिर फोड़ने की शिकायत की है। परवतिया टोल निवासी रामप्रित महतो ने शिंहेश्वर राय, उमेश राय व मोनिता देवी पर मारपीट, धमकी व पत्नी का चेन छीनने का आरोप लगाया। मधवापुर सतधारा की दिल कुमारी ने सू...