अररिया, फरवरी 15 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के बरहट निवासी मो नसीम ने गेहूं में पानी छोड़ने से मना करने के विवाद में अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई करने के साथ-साथ जानलेवा प्रहार कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। इस बावत मो नसीम ने गांव के नौ लोगों के विरुद्ध थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। नामजदों में मो सिद्दीक, सोहराब, तोहिद, जमशेद, मंजूर आदि शामिल हैं। घटना 10 फरवरी की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का इलाजरत होना बताया गया है। दर्ज मामले में नसीम ने कहा कि बीते 10 फरवरी की सुबह मेरे गेहूं की फसल में पानी छोड़ने से मना करने पर इन नामजद लोगों ने अपशब्द का प्रयोग किया जाने लगा। विरोध करने पर मारपीट व छिनतई के साथ-साथ जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामल...