अररिया, फरवरी 27 -- पलासी। प्रखंड क्षेत्र के श्यामपुर पेरवाखुड़ी गांव निवासी बीबी तरन्नुम ने भूमि विवाद को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित जानलेवा प्रहार कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में नौ लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करायी है। नामजदों में मु वसीक, इमरान, गुरफान, नसीम, बीबी किश्वरी आदि शामिल हैं। घटना बीते 23 फरवरी की रात की बतायी गयी है। भूमि विवाद को लेकर इन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। साथ ही बक्शा तोड़कर नकदी सहित जेबरात भी ले लिये। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.