लोहरदगा, जून 19 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो थाना क्षेत्र के हनहट गांव निवासी तौहिद अंसारी ने कैरो थाना में लिखित आवेदन देकर मारपीट, आगजनी और लूट का आरोप लगाते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। तौहिद ने पुलिस को बताया है कि बुधवार रात 10 बजे उनके घर के पिछले दरवाजे से आधा दर्जन से अधिक लोग घुसे और मेरे सिर पर पिस्टल सटाकर कहा तुम्हारा बाप कहां है। इसके बाद उनके साथ मार पीट करने लगे। कमरे में रखे अलमीरा से 25 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवरात लूट लिए। पेट्रोल छिड़ककर आलमीरा में रखे कपड़ों में आग लगा दी। पांच लाख रुपये की मांग करते हुए गोली मारने की धमकी दी और चले गाए। तौहिद ने गांव के ही शमाशाद खान, अरशद खान, समीउल्लाह खान, सिकंदर खान, अश्मद खान, मोहसीन खान, महबूब खान साहित अन्य अज्ञात लोगों पर घटना को अंजाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.