देवघर, दिसम्बर 11 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत किसानों के बीच वित्तीय वर्ष 2025 -26 प्रभेद डीबीडब्लू 303 गेहूं के बीच का वितरण किया। मौके पर बीडीओ ने किसानों से कहा कि बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत किसानों को मिलने वाला गेहूं के बीज की बुवाई कर किसान गेहूं की अच्छी पैदावार कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। मौके पर बीटीएम सह बीडब्लूओ विवेक भारती ने 46 किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर बारी-बारी से किसानों को गेहूं के बीज का वितरण किया। इसके अलावे उन्होंने किसानों को रबी फसल जिसमें गेहूं, सरसों, चना, आलू की बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का बीमा कराने की जानकारी दी। कहा कि बीमा करने के लिए किसानों के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर रखा गया है। फसल बीमा करने वाले इ...