देवघर, मार्च 18 -- मधुपुर प्रतिनिधि मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के कड़बिंधा गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने सोमवार सुबह 9:30 बजे मधुपुर प्रखंड के उदयपुरा पंचायत के मुखिया विनोद यादव पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया गया। घटना में मुखिया विनोद यादव बाल-बाल बच गये। इस संबंध में मुखिया ने पुलिस से कहा है कि वह मारगोमुंडा के फुलची गांव एक मामले का फैसला करने गये थे। फैसला करने के बाद वह मधुपुर के पथरचपटी अवस्थित घर जा रहे थे। उसी क्रम में कड़बिंधा गांव के पास श्याम सुंदर घर के निकट हेलमेट पहने अपाची बाइक सवार दो अपराधियों ने उनपर गोली चला दी। गोली उनके कान के पास से होकर निकल गई। वहीं दोनों अपराधी घटना को अंजाम देकर भाग निकले। मास्क पहने दोनों अपराधी सफेद रंग के अपाची बाइक पर सवार थे। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.