देवघर, जुलाई 4 -- मारगोमुंडा प्रतिनिधि थानांतर्गत सुगापहाड़ी पंचायत के कोगड़ो गांव में गुरुवार-शुक्रवार देर रात 3 बजे बुधन बेसरा की निर्माणाधीन मिट्टी की दीवार ढह जाने से उसके मलबे में दब जाने से पत्नी चिंतामुनी मुर्मू 42 की मौत हो गई। वहीं घटना में मृतका का पति बुधन बेसरा 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध बताया जाता है कि बुधन बेसरा नया मिट्टी का घर बना रहा था, लेकिन घर बनाने के दौरान मॉनसून प्रवेश कर जाने के चलते घर बनाने के लिए बनायी गयी मिट्टी के दीवाल पर प्लास्टिक की छावनी कर उसी घर में रह रहा था। पिछले कई दिनों से हर रोज हो रही रुक-रुककर बारिश की वजह से घर के लिए उठायी गयी मिट्टी की दीवाल बारिश में भीगने की वजह से कमजोर हो गयी थी। उसी क्रम में शुक्रवार अहले सुबह करीब 3 बजे अचानक दीवाल ढह गयी। हादसे में ध्वस्त दीवार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.