देवघर, फरवरी 10 -- मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। प्रखंड के फागो गांव स्थित इंडोर स्टेडियम के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन सोमवार को सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इंडोर स्टेडियम उनके पिता मरहूम हाजी हुसैन अंसारी का सपना था, जिसे आज साकार होते देख उनके लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है। कहा कि खेलकूद युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्य सरकार युवाओं को बेहतर खेल अवसंरचना उपलब्ध कराने और खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह इंडोर स्टेडियम आने वाले समय में क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मजबूत मंच प्रदान करेगा। मौके पर मंत्री ने मधुपुर विधानसभा के कई जोरिया में बनने वाले 6 चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.