देवघर, दिसम्बर 2 -- मारगोमुंडा प्रतिनिधि प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महजोरी में पदस्थापित प्रधानाध्यापक सह सचिव धनेश्वर पंडित के 30 नवंबर को सेवानिवृत हो जाने के बाद उन्होंने विद्यालय में सचिव के पद का चार्ज सहायक शिक्षक धीरेंद्र मंडल को सौंपा। सेवानिवृत शिक्षक ने सचिव को सचिव पद के कार्य और कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय परिवार, स्कूली अभिभावक व ग्रामीणों के साथ सामंजस्य स्थापित कर सचिव पद का निर्वहन करने के बारे में बताया। कहा कि विद्यालय के विकास और विद्यालय के सही तरीके से सुचारू रूप से संचालन में सचिव का काफी महत्वपूर्ण योगदान होता है। सेवानिवृत प्रधानाध्यापक ने नये सचिव धीरेंद्र मंडल को विद्यालय की चाबी सहित विद्यालय संचालक से संबंधित रजिस्टर व दस्तावेज सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...