देवघर, अक्टूबर 11 -- मारगोमुंडा। थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी सुभाष रवानी ने गांव के ही लोगों पर कुल्हाड़ी मार जख्मी करने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिक्र है की अपने घर पर काम करने के क्रम में गांव के राजेंद्र रवानी, बीजू रवानी, राजेश रवानी, डब्लू रवानी, किशोर रवानी, आजाद रवानी और प्रकाश रवानी घर पर उसके साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान राजेश रवानी ने कुल्हाड़ी से छाती पर वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। भवासिन मुनी देवी के साथ भी मारपीट की। मारपीट के बाद परिवार सहमा है। पुलिस सुभाष रवानी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.