देवघर, मार्च 28 -- मारगोमुंडा प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के मुख्य सड़कों में इन दिनों गिट्टी और बड़े-बड़े पत्थरों से लदे ओवरलोड हाईवा परिचालन करते देखा जा सकता है। यहां से आसपास सहित दूर-दराज जगहों तक आने-जाने वाले हाईवा में ओवरलोड गिट्टी और पत्थर ले जाया जाता है। वाहनों में ओवरलोड के कारण पत्थर या गिट्टी गिरने से बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है, बावजूद इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। यहां के लहरजोरी-मधुपुर, पंदनिया-धमनी, पिपरा-सकलपुर, मारगोमुंडा-कुशमाहा, कुशमाहा-धमनी पीडब्लूडी सड़क में दिन ही नहीं बल्कि रात में भी ओवरलोड वाहनों का परिचालन करते देखा जा सकता है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में डीटीओ ने 12 फरवरी को मारगोमुंडा पहुंचकर सात ओवरलोड हाईवा जब्त किया था। ग्रामीणों ने सड़क हादसे में अंकुश लगाने के मद्देनजर ओवरलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.