रांची, अगस्त 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। युवा संगल क्लब साल्हन द्वारा शुक्रवार से साल्हन पतरा मैदान में तीन दिनी रक्षाबंधन फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, साल्हन मुखिया सरिता तिर्की और हेसल मुखिया कविता देवी मौजूद थे। मारंगहादा खूंटी और अनाया स्पोर्टिंग कव्वाली के बीच 10 अगस्त को फाइनल मैच खेला जाएगा। विजेता टीम को 50 हजार, उपविजता को 30 हजार और दोनों सेमीफाइनल की टीमों को 10-10 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मौके पर अध्यक्ष राजू नायक, उपाध्यक्ष मनक करमाली और दीपक मुंडा, सचिव दुर्योधन नायक और श्रवण मुंडा, कोषाध्यक्ष किशोर मुंडा, दुर्गा मुंडा, सूरज मुंडा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.