बागपत, फरवरी 3 -- बागपत। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई माय भारत ने बजट क्वेस्ट कार्यक्रम लॉन्च किया है। राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा ऑनलाइन क्विज में भाग ले सकते हैं। बजट से जुड़े 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को अगले चरण में निबंध लेखन के लिए चुना जाएगा। अंतिम रूप से चयनित विजेता युवाओं को नई दिल्ली बुलाया जाएगा, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विकसित भारत बजट विषय पर सीधा संवाद करेंगे। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने इस अभियान के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर विकसित भारत यूपी कैप्टन अमन कुमार, जिला युवा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.