धनबाद, फरवरी 15 -- झरिया, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा ने रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इसके पूर्व हेटलीबांध स्थित मंच कार्यालय में मेरा वोट- मेरी पहचान विषय पर आकर्षक जागरूकता पोस्टर का विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के बाद शाखा के सदस्यों ने हेटलीबांध, लाल बाजार, आमलापाड़ा एवं मानबाद सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पोस्टर लगाकर एवं जनसंपर्क अभियान के माध्यम से नागरिकों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। अभियान के दौरान लोगों को यह संदेश दिया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना। लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इस दौरान प्रांतीय सहायक मंत्री राजीव सावंतिया ने कहा कि मतदान ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक मत राष्ट्र की दिशा और दशा तय करने में म...