धनबाद, जनवरी 3 -- झरिया, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 20 जनवरी को मनाया जाता है। वर्ष 2026 का यह स्थापना दिवस मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी वर्ष झरिया शाखा अपने रूबी जयंती वर्ष (40 वर्ष) का उत्सव मना रही है। इस अवसर को सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा युवा विकास एवं सेवा पखवाड़ा के तहत विशाल निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित की जा रही है। उक्त बाते शनिवार को हेटलीबांध स्थित मंच कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान मंच के पदाधिकारियों ने कही। कहा कि शिविर श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से 16, 17 एवं 18 जनवरी 2026 को श्री अग्रवाल धर्मशाला, झरिया में आयोजित किया जाएगा। शिविर के अंतर्गत दिव्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.