धनबाद, फरवरी 6 -- झरिया, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से धनबाद नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं के लिए एक विशेष अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक राजीव सावंतिया ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ना तथा मतदान के प्रति सकारात्मक एवं जागरूक दृष्टिकोण विकसित करना है। कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष तक के वे युवा-युवती भाग लेंगे, जो आगामी नगर निगम चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। इच्छुक युवा 9 फरवरी 2026 तक पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें। अभिनंदन समारोह 12 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.