धनबाद, जनवरी 14 -- झरिया। मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा एवं झरिया समृद्धि शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मंच के 42वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को झरिया लाल बाजार स्थित यशोमति श्री विद्या निकेतन में निःशुल्क एनीमिया जागरुकता एवं हीमोग्लोबिन जांच शिविर लगाया गया। शिविर के तहत तन्मय बनर्जी, विकास तिवारी, गौरव बरनवाल, गौतम सागर की टीम ने कक्षा 7, 8 एवं 9 की कुल 88 छात्राओं तथा 19 शिक्षिकाओं एवं मंच सदस्यों की निःशुल्क हीमोग्लोबिन जांच की। शिविर में अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, समृद्धि शाखा की अध्यक्ष जया अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजन नेहा मित्तल, आशीष भुसानिया, यश अग्रवाल, अनु अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल एवं कृष्णा अग्रवाल मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...