बागेश्वर, दिसम्बर 9 -- पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर के खेल मैदान में अंतर-महाविद्यालयीय एथलेटिक्स पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन तथा प्रदर्शन में निरंतर सुधार के लिए प्रेरक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद पूर्व चैंपियन ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया। मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता के 10 हजार मीटर महिला दौड़ में पिथौरागढ़ की माया ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। द्वितीय स्थान पर ऊषा धवल (चंपावत) रहीं, जबकि लोहाघाट की रीमा ने उत्कृष्ट खेल कौशल दिखाते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में रविता रावत सबसे तेज दौड़ी। रानीखेत की मनीष को...