पाकुड़, दिसम्बर 16 -- महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर पंचायत अंतर्गत बलियापतरा गांव की रहने वाली माया देवी 35 वर्ष, से जो जेएसएलपीएस के गणेश आजीविका स्वयं सहायता समूह में जुड़ी है। जिसके परिवार में पति सहित एक लड़की और एक लड़का सहित 4 सदस्य हैं। परिवार के पास लगभग 6 बीघा जमीन तथा एक कुआं है। माया देवी ने बताई की 2017 से पहले पारंपरिक खेती-बाड़ी करती थी और दोनों पति-पत्नी मजदूरी कर अपना भरण पोषण किसी तरह कर पा रही थी। 2017 में देखी कि गांव में कुछ दीदी के द्वारा जेएसएलपीएस से समूह का गठन किया जा रहा है। तब माया देवी भी खुद स्वयं सहायता समूह में जुड़ी। जिसका नाम गणेश आजीविका स्वयं सहायता समूह है। समूह में जुड़ने के पश्चात समूह से 16000 रुपया ऋण ली और अपने जमीन पर बैंगन और टमाटर की खेती की जिससे 65000 का मुनाफा हुआ। 2021 में जेएसएलपीएस ...