बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती। प्रतापगढ़ की बिरहा गायिका रुचि यादव की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रति अपमानजनक गीत गाए जाने से बसपाईयों में रोष है। शनिवार को बसपा के पूर्व मंडल प्रभारी केपी राठौर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सीओ सदर को सौंपा। मांग किया कि मायावती के प्रति अपमानजनक अभद्र टिप्पणी करने वाली गायिका रूचि यादव, बिरहा कंपनी व रचयिता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाए। भविष्य में एैसी पुनरावृत्ति न हो सके, इसके लिए कठोर कार्रवाई की जरूरत है। केपी राठौर ने कहा कि रुचि यादव के गीतों की अभद्र प्रस्तुति से मायावती को अपना आदर्श व मसीहा मानने वाले करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे उनमें आक्रोश व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.