लखनऊ, मई 18 -- -युवाओ को लुभाने में बसपा के ट्रंप कार्ड लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया है। धमाकेदार वापसी के साथ नंबर दो की स्थिति में आए आकाश आंनद अब इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार की बागडोर संभालेंगे। इसी के साथ मायावती ने बिहार चुनाव बिना किसी गठबंधन के अकेले लड़ने का फैसला किया है। दिल्ली में रविवार को हुई बसपा की महत्वपूर्ण बैठक में आकाश आनंद को सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय हुआ। मायावती ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि उम्मीद है कि इस बार, यह पार्टी व मूवमेन्ट के हित में, हर प्रकार की सावधानी बरतते हुए, पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सराहनीय योगदान देगा। बसपा प्रमुख ने देश भर में पार्टी के कार्यक्रमों की व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.