आजमगढ़, जून 18 -- तहबरपुर, संवाददाता। विधानसभा निजामाबाद क्षेत्र के मुड़ियार गांव में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। इस दौरान सेक्टर बूथ कमेटी को मजबूत बनाने एवं पुन: खोया सम्मान वापस लाने के लिए मंत्रणा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर ओंकार शास्त्री ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। सभी अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं। गांव-गांव, घर-घर जाकर बसपा की सरकार में हुए विकास कार्यों एवं संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी दें। बहनजी के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की सरकार फिर से बनेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद चौहान ने बूथ एवं सेक्टर कमेटियों को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि नवयुवकों को अवसर दें। लोगों को बसपा की नीतियों को बताएं। लोग अब बहनजी के शासनकाल को याद करते हैं। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.