बक्सर, जनवरी 15 -- कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया दलित-पिछड़े समाज के उत्थान में उनके योगदान पर प्रकाश डाला फोटो संख्या- 14, कैप्सन- गुरुवार को चौसा नगर पंचायत स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में बच्चों के साथ मायावती का जन्मदिन मनाती मुख्य पार्षद किरण देवी और डॉ मनोज यादव। चौसा, एक संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का 70 वां जन्मदिन गुरुवार को स्थानीय नगर पंचायत में सादगी, सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। नगर पंचायत के स्टेशन रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. मनोज कुमार यादव व नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गरीब परिवारों के बच्चों के बीच शैक्षणिक पुस्तकें वितर...