लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- विधान सभा 137 पलिया में बहुजन समाज पार्टी की बैठक का आयोजन नगर के एक मैरिज हाल में किया गया। जिसमे आगामी बैठक को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सेक्टर और विधान सभा की टीम बुलाकर आगामी 15 जनवरी बसपा सुप्रीमों के जन्मदिन पर आयोजित होने वाली रैली के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर वोटर लिस्ट का वितरण किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी एड. अनूप गौतम, विधान सभा अध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम, विनोद गौतम, डीके भारती, मोहम्मद अयूब, एडवोकेट देवन्द्र गट्टू, पंकज, वजहुल कमर, सभी सेक्टर अध्यक्ष सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...