नई दिल्ली, मार्च 18 -- बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती का लखनऊ स्थित घर मंगलवार को गहमागहमी वाला रहा। यहां पहले अचानक बड़ी संख्या में एनएसजी के जवान पहुंचे। उसके बाद सायरन बजाते एंबुलेंस पहुंच गई। मायावती की तरह कपड़े पहने एक महिला को भी लाया गया। इसके बाद महिला का पहले आवास के अंदर ही स्ट्रेचर पर जांच पड़ताल हुई, उसके बाद एंबुलेंस से बाहर लाया गया। यह सब मायावती की सुरक्षा को जांचने के लिए किया गया। एनएसजी ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान मायावती के घर के अंदर और बाहर 80 जवान तैनात रहे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले मॉकड्रिल को लेकर मायावती को बताया गया था। मायावती की डमी बनी महिला को उनके आवास से करीब 1.5 किलोमीटर दूर सिविल अस्पताल तक भी लाया गया। यह जांचा गया कि पूरी प्रक्रिया में कितना समय लगा है। मॉक ड्रिल में उनके सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.