गिरडीह, फरवरी 12 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के धनवार नगर पंचायत के मायाराम टोला से एक 12 वर्षीय बालक के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता बालक लक्ष्मण दास का 12 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार है। परिजनों के अनुसार, आयुष कुमार 10 फरवरी की शाम करीब 4 बजे स्कूल से घर आया। इसके बाद घर के पीछे की ओर खेलने चला गया था, लेकिन इसके बाद वह देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब आयुष का कहीं अता पता नहीं चला, तो परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं परिवार के लोग और आस पड़ोस के लोगों मे चिंता बढ़ गई। आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। घटना से चिंतित परिजनों ने धनवार थाना में आवेदन देकर बच्चे की जल्द से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.