हरिद्वार, जनवरी 8 -- मायापुर, ललतारौ और लालजीवाला क्षेत्र में गुरुवार को करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लगभग 25 हजार की आबादी प्रभावित हुई। कड़ाके की सर्दी में बिजली गुल रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। ऊर्जा निगम के अनुसार, लालजीवाला उपसंस्थान के मायापुर और पूर्वी कैनाल फीडर, ललतारौ उपसंस्थान के मायादेवी और अलकनंदा फीडर, मायापुर उपसंस्थान के शिवमूर्ति फीडर पर एलटी कैपेसिटर लगाए गए। इसके चलते सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। इस कारण ललतारौ, जूना अखाड़ा, कोतवाली क्षेत्र, भैरव घाट, निर्मला छावनी, श्रवणनाथ नगर, शिवमूर्ति, टेलीफोन एक्सचेंज, रेलवे स्टेशन रोड, पशु अस्पताल क्षेत्र, देवपुरा, मायापुर, सुभाष घाट, पूर्वी कैनाल, संन्यास रोड और रोड़ीबेलवाला समेत कई इलाकों में होटल-धर्मशाला और आश्रम में ठहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.