भागलपुर, दिसम्बर 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने बताया कि जीएनएम हॉस्टल को ध्वस्त किया जाएगा। इसके ध्वस्तीकरण के बाद वहां पर क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) खोली जाएगी। 70 बेड वाली इस क्रिटिकल केयर यूनिट में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीज, हार्ट अटैक, सेप्सिस, ब्रेन हैमरेज व किडनी संबंधी रोगों का तत्काल इलाज किया जाएगा। यहां पर इमरजेंसी में जांचे जाने वाले हरेक प्रकार की जांच की सुविधा होगी। बीएमएसआईसीएल ने इस सेंटर को बनाए जाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि इसे बनाने का प्रस्ताव करीब चार साल पहले ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिया गया है, जिसे मंजूरी अब जाकर मिली है। हॉस्टल को खाली कराने की नोटिस मिली तो डॉक्टर मिले अधीक्षक से एमसीएच बिल्डिंग के बगल स्थित पुराने जीएनएम हॉस्टल में रह रहे डॉक्टरों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.