भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीएससी नर्सिंग कॉलेज में संचालित स्टेट मिडवाइफरी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की प्रशिक्षु नर्सों द्वारा शनिवार को मायागंज अस्पताल में नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रदर्शन किया गया। कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के तहत जहां मिडवाइफरी की ट्रेनिंग ले रही नर्सों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को कैंसर से बचाव को लेकर जागरूक किया तो वहीं पोस्टर के जरिए ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, मुख कैंसर समेत अन्य कैंसर के कारण, लक्षण व बचाव के बारे में बताया। कार्यक्रम की समन्वयक बीएससी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य रिम्पी दुगर रही तो वहीं संचालन स्टेट मिडवाइफरी एजुकेटर नबिता शेखर, सोनी कुमारी, रुपम कुमारी, लक्ष्मी ठाकुर ने किया। जबकि इस मौके पर मायागंज अस्पताल के स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग की हेड डॉ. अनुपमा सिन्हा, डॉ. कृष्णा सिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.