रिषिकेष, जनवरी 9 -- मायाकुंड में एक महिला ने उसके और परिवार के सदस्यों के साथ चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी भी दी है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रोहन सिंह, चंद्रकेश, ब्रह्म और गायत्री के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मारपीट की यह घटना बीते साल 12 नवंबर की है। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...