चंदौली, मार्च 8 -- पड़ाव, हिंदुस्तान संवाद। बीते शुक्रवार को मुग़लसराय कोतवाली के मढिया नईबस्ती में विवाहिता फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में मायका पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गयी थी। शुक्रवार को तहरीर के आधार पर पति होरीलाल को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना के अलीपुर मिर्जापुर गांव निवासी 28 वर्षीय प्रेमलता यादव पुत्री लालधर यादव की शादी वाराणसी बड़ी पियरी निवासी होरीलाल यादव पुत्र छनाउलाल के साथ 2017 में हुआ था। जिससे दो बच्चे 7वर्षीय सृष्टि और 5 वर्षीय वेद यादव है। होरीलाल पिछले 5 साल पूर्व से मढिया गांव में मकान बनवाकर परिवार संग रहता है । वाराणसी कबीरचौरा में अमूल कंपनी दूध का सप्लाई का कार्य करते हुए अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.