बगहा, सितम्बर 11 -- नरकटियागंज। नगर के एक मुहल्ले में मायके में रह रही नवविवाहिता का अपहरण कर लिया गया है। घटना 23 अगस्त की है।मामले में लड़की की मां ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें नंदपुर निवासी रितेश दास को आरोपित किया गया है। आरोप है कि वह अपनी पुत्री की शादी तीन महिना पहले बैरिया थाना क्षेत्र में की थी। इधर, उसकी पुत्री अपने मायके आयी थी। रितेश दास ने उसकी विवाहित पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...