हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 1 -- यूपी के आगरा में खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव भोपुर के पास शनिवार सुबह विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया है। उसके सिर पर चोट के निशान थे। नाक से खून बह रहा था। वह शुक्रवार रात से अपने मायके से लापता थी। सोशल मीडिया के जरिए काफी देर बाद उसकी शिनाख्त हो सकी। गांव भोपुर में शनिवार सुबह विवाहिता का शव मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने खेरागढ़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की। सोशल मीडिया पर विवाहिता के फोटो वायरल किए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया से मृत विवाहिता की शिनाख्त खेरागढ़ के गांव बरबर की सुनीता (27) के रूप में हुई। वह बीते दो माह से धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र के बसई नवाव स्थित मायके में रह रही थी। वह शुक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.